शनिवार, 23 दिसंबर 2017

Class 10 hindi परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर

परीक्षा उपयोगी प्रश्न 1.कवि छाया छूने के लिए मना क्यों किया है? उ: कवि ने छाया छूने के लिए मना किया है क्योंकि जो बीत गया है वह पनः लौट कर आने वाला नहीं है अतः उसकी याद करने के बजाय हमें वर्तमान में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए ।अतीत की याद हमें दुखी ही देगी 2. मृगतृष्णा किसे कहते हैं कविता में इसका प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ? उ .मृगतृष्णा का अर्थ है भ्रम या छलावा। मनुष्य जीवन भर वस्तुओं मान सम्मान के पीछे दौड़ता फिरता है परंतु उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता । 3 . मां ने अपनी बेटी को 'अंतिम पूंजी 'क्यों कहा है ? 4. मां ने बेटी को क्या-क्या सीख दी ? उ.मां ने बेटी को निम्नलिखित सीख दी i.कभी अपनी सुंदरता और प्रशंसा पर मत रीझना ii.गहनों और कपड़ों के बदले अपनी आजादी मत खोना iii.त्यागी, सरल, भोली, स्नेही होना पर अत्याचार ना सहना 5. गंतोक को मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया ? 6. कठोर ह्रदया समझी जाने वाली दुलारी टुन्नू की मृत्यु पर क्यों विचलित हो उठी ? 7. भारत के स्वाधीनता आंदोलन में दुलारी और टुन्नू ने अपना योगदान किस प्रकार दिया? 8. लेखिका के पिता ने रसोई घर को भटियारखाना कह कर क्यों संबोधित किया है? 9 बिस्मिल्ला खां को मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ? 10 काशी में हो रहे कौन से परिवर्तन बिस्मिल्ला खान को व्यथित करते थे ? 11 पुराने समय में स्त्रियों द्वारा प्राकृत भाषा में बोलना क्या उनके अनपढ़ होने का सबूत है?पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए । उ. स्त्रियों द्वारा प्राकृत भाषा में बोलना उनके अनपढ़ होने का सबूत नहीं है क्योंकि प्राकृतिक उस समय जनसाधारण की भाषा थी बौद्धो तथा जैनों के हजारों ग्रंथ, गाथा सप्तशती आदि की रचना प्राकृत में हुई है। प्राकृत उस समय आज की हिंदी बांग्ला आदि भाषाओं की तरह ही जनता की भाषा थी । 12 सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता या बदहवासी दिखाई देती है वह उनकी किस मानसिकता को दर्शाती है ? 13 वास्तविक अर्थों में संस्कृत व्यक्ति किसे कहा जा सकता है ? 14 बेटे की मृत्यु पर बाल गोविंद भगत ने अपनी प्रतिक्रिया कैसे व्यक्त की ? 15 स्त्रियो के लिए पढ़ना कालकूट और पुरुषों के लिए पियूष का घूंट क्यों बताया है ? उ. सुशिक्षित स्त्रियों ने शास्त्रार्थ में पूजनीय महापुरुषों का मुकाबला कर उन्हें पराजित कर दिया इसलिए पुरुष प्रधान समाज के लिए स्त्रियों का पढाना विष का घूंट और पुरुषों का पढाना उनके लिए अमृतपान बताया है । उतर12 सरकारी तंत्र में जॉर्ज पंचम की नाक लगाने को लेकर जो चिंता और बदहवासी दिखाई देती है । उससे उनकी गुलाम मानसिकता का बोध होता है । इससे पता चलता है कि वह आजाद होकर भी अंग्रेजों के गुलाम हैं ।उन्हें अपने उस अतिथि की नाक बहुत बहुमूल्य प्रतीत होती है जिसने भारत को गुलाम बनाया और अपमानित किया। वे नहीं चाहते हैं कि वह जॉर्ज पंचम जैसे लोगों के कारनामों को उजागर करके अपनी नाराजगी प्रकट करेंगे उन्हें अभी सम्मान देकर गुलामी पर मोहर लगाएं रखना चाहते हैं । 16 'और देखते ही देखते नई दिल्ली का कायापलट होने लगा'- नई दिल्ली की कायापलट के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए होंगे ? 17 'नम आंखों को गिनना स्याही फैलाना है' आशय स्पष्ट कीजिए? 18 स्मृति को पाथेय बनाने का क्या अर्थ है ? उ. -पाथेय का अर्थ होता है संबल या सहारा। स्मृति को पाथेय बनाने का अर्थ है कि कवि अपनी पुरानी मधुर यादों के सहारे ही अपनी जिंदगी बिता रहा है क्योंकि उसके वर्तमान जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो उसे धीरज बंधा सके । 19 उद्धव के व्यवहार की तुलना किस किस से की गई है ? उद्धव के व्यवहार की तुलना निम्नलिखित से की गई है i.कमल के पत्ते से जो जल में रहकर भी उसे प्रभावित नहीं होते । ii.जल में परी तेल की बूंद से जो जल में घुलती मिलती नहीं है ।

1 टिप्पणी: