बुधवार, 9 जनवरी 2019

class 10 important question hindi 2018 -19


SHIKSHA VATIKA
NAGAMAPAL IMPHAL
परीक्षोपयोगी प्रश्न 2020 21
………………………………………………………………………………………………………..

1.      बालगोबिन  भगत की किन विशेषताओं के कारण साधु कहा जाता था ?विचार करकेलिखिए।
2.      एक कहानी यह भी पाठ की लेखिका और उनके पिता के मध्य मनमुटाव का कारण क्या था?
3.      बिस्मिल्लाह खा को शहनाई की मंगल ध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?
4.      लेखक ने फादर बुल्के को मानवीय करुणा की दिव्य चमक क्यों कहा है ? स्पष्ट कीजिए।
5.      नवाब साहब के किन हाव-भाव   से यह महसूस हुआ कि वे लेखक से बातचीत के लिए तनिक भी उत्सुक नहीं थे
6.      मनु भंडारी जी के व्यक्तित्व को उभारने में उनकी अध्यापिका शीला अग्रवाल जी का क्या योगदान रहा है ? स्पष्ट कीजिए
7.      कैप्टन के ना रहने पर नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा बना कर किसने लगाया उसके द्वारा ऐसा किया जाना देश के लिए किस प्रकार शुभ संकेत देता है स्पष्ट कीजिए
8.      सिद्ध कीजिए कि बिस्मिल्लाह खान गंगा- जमुनी संस्कृति के प्रतीक थे
9.      बाल गोविंद भगत ने पुत्र की मृत्यु पर अपनी पुत्रवधू को रोने के स्थान पर उत्सव मनाने के लिए क्यों कहा पाठ के आधार पर लिखिए
10.  लखनवी अंदाज पाठ में नवाब साहब के मध्य से नवाबी परंपरा पर क्या व्यंग किया गया है विचार करके लिखिए
11.  संगतकार कविता में संगतकार की मनुष्यता किसे कहा गया है
12.  'आग रोटिया सेंकने लिए है जलने के लिए नहीं- पंक्ति के द्वारा कवि ने स्त्रियों की किस स्थिति को प्रकट किया है ?
13.  कवि ने बच्चे की मुस्कान के सौंदर्य को किन-किन बिम्बो के द्वारा स्पष्ट किया है । यह दंतुरित मुस्कान कविता के आधार पर बताइए ?
14.  फसल कविता में कवि ने फसल को हाथों के स्पर्श की गरिमा हुआ नदियों के पानी का जादू क्यों कहा है
15.  हालदार साहब नेता जी की मूर्ति पर सरकंडे के चश्मे को लगा देख भावुक क्यों हो गए ?
16.  फादर बुल्के के हृदय में अपनी भाषा हिंदी के प्रति अनन्य प्रेम कूट-कूट कर भरा था मानवीय करुणा की दिव्य चमक पाठ के आधार पर इस कथन को स्पष्ट कीजिए
17.  बिस्मिल्लाह खान संगीत के एक सच्चे साधक थे नौबत खाने में इबादत पाठ के आलोक में इस कथन को स्पष्ट कीजिए
18.  खेती बारी से जुड़े बाल गोविंद भगत को अपनी किन विशेषताओं के कारण साधु माना जाता था
19.  लेखिका मन्नू भंडारी के पिताजी रसोई घर को क्या कहते थे और क्यों मां ने बेटी को किन-किन बातों से सचेत करना आवश्यक समझा स्पष्ट कीजिए
20.  उस जमाने के पड़ोस कल्चर ने लेखिका के लेखन को किस प्रकार प्रभावित किया एक कहानी यह भी पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए
21.  फागुन में ऐसा क्या होता है जो अन्य से भिन्न होता है अट नहीं रही है कविता के आधार पर लिखिए
22.  कन्या दान कविता में वस्त्र और आभूषण को क्या कहा गया है और क्यों
23.  छाया मत छूना कविता के आधार पर छाया शब्द का प्रतीकार्थ  स्पष्ट कीजिए इस में खोए रहने से व्यक्ति को क्या हानियां हो सकती है
24.  मन की मन ही मांझ रही पंक्ति  के आधार पर गोपियों के मन में कौन सी इच्छा थी उनकी इच्छा किस कारण अधूरी रह गई
25.  बादलों से गर्जना  का आवाहन कर कवि क्या कहना चाहता है
26.  इहा  कुमहरबतिया कोउ नाही पंक्ति के आधार पर लक्ष्मण ने परशुराम जी से क्या कहना चाहा है
27.  छाया मत छूना कविता के आधार पर बताइए कि मृगतृष्णा शब्द का प्रयोग कविता में किस अर्थ में किया गया है
28.  गोपियों को योग किसके समान लगता है वह उद्धव के योग संदेश को व्यर्थ क्यों बताती है
29.  लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना मां अपनी पुत्री से ऐसा क्यों कह रही है कन्यादान कविता के आधार पर बताइए
30.  लक्ष्मण ने श्रीराम को निर्दोष तथा परशुराम के क्रोध को और अकारण बताने के लिए क्या तर्क दिए ?



निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए
1. नोटबंदी राष्ट्रहित की और एक बड़ा कदम
2. भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या
3. संघर्ष  ही जीवन है
4. परिश्रम सफलता की कुंजी है
5. विज्ञापन की दुनिया

2 टिप्‍पणियां: