अपने विद्यालय
के पुस्तकालय में हिन्दी पत्र -पत्रिकाओं की कमी को व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को
एक पत्र लिखें –
परीक्षा भवन
ऐजनी, बेगुसराय
17 अगस्त 2024
सेवा में ,
प्रधानाध्यापक महोदय,
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय
ऐजनी , बेगुसराय
विषय - हिन्दी पत्र -पत्रिकाओं की कमी को व्यक्त
करते हुए |
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मै आठवीं कक्षा का छात्र / छात्रा हूँ | मैं जब भी विद्यालय के पुस्तकालय में जाता हूँ , वहां
हिन्दी पत्र –पत्रिकाओं का आभाव रहता है | मेरी हिन्दी पढ़ने में बहुत रूची है |हिन्दी
हमारी राष्ट्र भाषा है | मै हिन्दी विषय के साहित्य से ही आगे की पढाई जारी रखना चाहता हूँ | हिन्दी
पुस्तकों ,पत्रिकाओं आदि की कमी के करण मै अत्यंत दुखी हूँ |
अतः आपसे प्रार्थना है कि पाठ्य पुस्तको के
अतिरिक्त ज्ञानवर्धन के लिए बालोपयोगी पुस्तकें विद्यालय के पुस्तकालय के लिए
खरीदने की मंजूरी देकर छात्रों को अनुगृहीत करें |
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य / शिष्या
रमण
आठवी (द)
अनुक्रमांक 24
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें